Posts

Showing posts with the label डांडा नागराजा

डांडा नागराजा के दर्शन

Image
  डांडा नागराजा के दर्शन    नमस्कार दगडियों (दोस्तों) , आपका एक नयें ब्लॉग में स्वागत है |  वर्ष -२०२३ की गर्मियों की छुट्टियों में मुझे अपने गाँव बहेडाखाल जिला- पौडी गढ़वाल जाने का शौभाग्य प्राप्त हुआ | स्कूल की छुट्टियाँ पड़ गयीं थी | हर साल की तरह इस साल भी हम अपने घर गएँ| पापा हमारा इन्तजार कर रहे थे | मैं अपने घर पर बैठा ही था कि मैंने सुना कि कोई माइक से निमंत्रण की  घोषणा कर रहे हैं| तभी पापा जी ने मुझे निमंत्रण पत्र दिया |  इस निमंत्रण पत्र के अनुसार 4 जून से 10 जून तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा  था |  यह निमंत्रण  पत्र  पढकर हम बडे खुश हुए | मैं और मेरी पत्नी अनु, बेटा अर्थ 6 जून को कथा में शामिल होने के लिए घर से निकले | रास्ते में हमने तैड़ी गाँव के पास काफल और हिस्सर फलों का आनंद लिया | ये दोनों फल उत्तराखंड के प्रसिद्द फल हैं | स्वाद में खट्टे-मीठे होते हैं| इन्हें तोड़ने के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ती है| काफल के पेड़ पर चढ़ना पड़ता है बल्कि हिस्सर कांटेनुमा झाड़ी में लगता है | काफल           हिस्सर ...